अब्दुल हमीद का जन्मदिन मनाया

जौनपुर।  वर्ष 1965 के भारत पाक युद्ध में दुश्मन सेना के दांत खट्टे करने वाले अमर शहीद परमवीर चक्र विजेता वीर अब्दुल हमीद का जन्मदिन मनाया गया।  जिले के सरांवा गांव में स्थित शहीद लाल बहादुर गुप्त स्मारक पर आज हिन्दुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन आर्मी एवं लक्ष्मीबाई ब्रिगेड के कार्यकर्ताओं ने शहीद वीर अब्दुल हमीद का 73वां जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने शहीद स्मारक मोमबत्ती एवं अगरबत्ती जलायी और उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। इस अवसर पर बिग्रेड की अध्यक्ष मंजीत कौर, ममता, हरिवंश कौर, शिवपूजन, कृष्ण कुमार, हरीलाल आदि मौजूद रहे । संचालन डा0 धरम सिंह ने किया।

Related

news 6169632437720941220

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item