रोजगार मेले में 68 बेरोजगारों को मिली नौकरी
https://www.shirazehind.com/2017/09/68.html
जौनपुर। जिला सेवायोजन अधिकारी राजीव सिंह ने बताया कि
जिला सेवायोजन कार्यालय में आयोजित रोजगार मेले में सम्मिलित 342 में से 68
बेरोजगारों को नौकरी मिली। रोजगार मेले में एम0बी0टी0कृषि मार्ट प्रा0लि0,
लखनऊ, शिवशक्ति बायो टेक्नोलाॅजी प्रा0लि0 हैदराबाद एवं भारतीय जीवन बीमा
निगम द्वारा मार्केटिंग एजिक्युटिव, मार्केटिंग मैनेजर एवं एजेन्ट के पदों
पर भर्ती के लिए साक्षात्कार के बाद सेवायोजन कार्यालय में 68 अभ्यर्थियों
को सफल घोषित किया। एच0आर0मैनेजर एस0के0दूबे,जैनुल आब्दीन एवं
आर0पी0पाण्डेय हसन फात्मा,अजय,आरती,आनन्द एवं मेला प्रभारी शिवकुमार यादव
उपस्थित रहें।
जिला
सेवायोजन अधिकारी राजीव कुमार सिंह ने यह जानकारी दी, अगले माह रोजगार
मेलें के आयोजन के लिए निजी क्षेत्र के प्रतिष्ठित कम्पनियों को आमंत्रित
किया जा रहा है।

