अजय मिश्र बने अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा प्रदेश महासचिव
https://www.shirazehind.com/2017/09/blog-post_532.html
जौनपुर। ग्रामप्रधान सेऊरा, मड़ियाहूं जनपद जौनपुर के निवासी एवं अखिल भारती प्रधान संघ जिलाध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा को प्रदेश अध्यक्ष अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा प्रवेश दत्त मिश्र भारद्वाज द्वारा को अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा का प्रदेश महासचिव मनोनीत किया। उन्होंने अजय कुमार मिश्र के मनोनयन पर बधाई देते हुए कहा कि नवनिर्वाचित प्रदेश महासचिव अजय कुमार मिश्र संगठन के नीतियों, सिद्धान्तो के अनुरुप अनुशासित ढंग से कार्य करते हुए संगठन को मजबूत एवं गतिशील बनाने का कार्य करेंगे। अजय कुमार मिश्रा को प्रदेश महासचिव बनने पर एवं गृह जनपद आगमन पर लोगों ने उनका पुष्पहार एवं बुकेे देकर बधाई एवं शुभकामनाएँ दी जिनमें से शैलेंद्र मिश्र संयोजक-राजीव गंधी पंचायती राजसंगठन पूर्वी उत्तर प्रदेश, विनय उपाध्याय (प्रबंधक), शैलेश उपाध्याय, शेरु तिवारी, अनिल ओझा, अजय पाठक, दीपक सिंह, मनीष सेठ (प्रधान) आदि मुख्य रुप से थे।
