हड़ताल का ग्यारहवाॅ दिन फिर भी हौसला कम नही
https://www.shirazehind.com/2017/09/blog-post_562.html
जौनपुर। आगनबाड़ी कर्मचारी संघ का कार्य बहिस्कार हड़ताल यथावत जारी रहा। बड़ी
संख्या में आगनबाड़ी, सहायिका, कर्मचारी कलेक्ट्रेट परिसर में एकत्र होकर
जिलाध्यक्ष सरिता सिंह की अध्यक्षता में धरना प्रदर्शन किया। सभा को
संबोधित करते हुए संघ की जिलाध्यक्ष सरिता सिंह ने 15 सूत्री मांगों पर
प्रकाश डालते हुए बताया कि यदि उ0प्र0 सरकार हमारी मांगों को शीघ्र नही
मानती है तो हम अपना प्रदर्शन और तेज करेंगे। इससे जनता को जो परेशानी होगी
उसका संपुर्ण उत्तरदायित्व सरकार की होगी।
सभा का सम्बोधित करते हुए कामरेड उदल यादव एडवोकेट ने कहा कि आंगनबाडी़ कार्यकर्तीयों की मांग जायज है इनकी मांगें सरकार अतिशीघ्र मान ले अन्यथा सरकार को इसको खामियाजा भुगतना पडे़गा तथा इस हड़ताल का जोरदार समर्थन किया। धरने को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला मंत्री चन्द्रशेखर सिंह ने कहा कि आगंनबाडी़ कार्यकर्ती का आन्दोलन अनुशासन एवं शांन्ति पूर्ण ढंग से चला रही है। सरकार इनके धैर्य की परीक्षा न ले। जिला प्रशासन को आगाह करते हुए कहा कि यदि इनके धरना प्रदर्शन में किसी तरह का अवरोध उत्पन्न करने का प्रयास किया गया तो राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद भी आंगनबाड़ी के आन्दोंलन में भागीदारी करेगा। जिसकी पूरी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के सयुक्तमंत्री शरद पटेल , उपाध्यक्ष अशोक कुमार, सम्प्रेक्षक सभाजीत यादव, पी.एन यादव आदि ने संबोधित किया।
जिलाध्यक्ष सरिता सिंह ने कहा कि कल सारी बहने गेरूआ वस्त्र धारण करके बुद्धि-शुद्धि यज्ञ करेंगी। सभी ब्लाकों के अध्यक्ष मंत्री ने सभा को संबोधित किया। मुख्य रूप से कुसुम सिंह, छाया यादव, सुशीला, उर्मिला, नगीना, ज्योति, मीना, पुष्पा सिंह, कंचन सिंह, मनोरमा सिंह, दुर्गेश सिंह माधुरी, अनिता, माधुरी सोनिया, रीता श्रीवास्तव, सुनीता, रेखा, रेनू, सुनीता यादव, रेनू पाण्डेय, सुमन सिंह, चन्द्रकला, ममता सिंह, निर्मला आदि ने संबोधित किया।
सभा का संचालन मिनाक्षी शुक्ला ने किया।