खेतों में नमी बरकरार रखे किसान : डाॅ रमेश
https://www.shirazehind.com/2017/09/blog-post_150.html
जौनपुर। मंगलवार को विकासखण्ड धर्मापुर के सभागार में पं0 दीन
दयाल उपाध्याय जन्मशती वर्ष के उपलक्ष्य में अन्त्योदय मेला प्रदर्शनी,
कार्यशाला का आयोजन खण्ड विकास अधिकारी रामचरन यादव की अध्यक्षता में किया
गया। कार्यक्रम के दूसरे दिन की शुरूआत खण्ड विकास अधिकारी रामचरन यादव ने
पंडित जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।
कृषि तकनीकी सहायक डाॅ. रमेश चन्द्र यादव ने कहा कि किसान इस समय
खेतों में नमी बनाए रखें। इस समय धान की फसल में बालियां निकल रही हैं
अगेती फसल में दाने भी पड़ने शुरू हो गये हैं। उक्त अवस्था नमी के लिए
सम्वेदनशील है। खेतों में पानी न रहने पर सिचाई कर खेतों में इस समय नमी
अवश्य बनाये रखे अन्यथा उत्पादन घट जायेगा। डाॅ. यादव ने बताया कि इस समय
खाली खेतों में तोरिया की बुआई कर तिलहन की अतिरिक्त उत्पादन प्राप्त कर
किसान अपनी आमदनी बढ़ा सकते है।
गन्ना विभाग के डाॅ0 विनोद सिंह ने बताया कि गन्ने की शरद कालीन बुआई
15 अक्टूबर से शुरू हो जाती हैं। सह फसली के रूप में गन्ने के साथ दलहन का
अतिरिक्त लाभ प्राप्त कर सकते है।
कार्यक्रम में बाल विकास एवं पुष्टाहार, कृषि विभाग, गन्ना विभाग,
स्वास्थ्य विभाग, सामाजिक वानिकी विभाग, शिक्षा विभाग सहित अन्य कल्याणकारी
विभागों के स्टाल लगाये गये एवं अपने-अपने विभाग की जानकारी दी गई।
प्रभारी
चिकित्साधिकारी डा. दिनेश कुमार ने जननी सुरक्षा योजना, राष्ट्रीय
स्वास्थ्य मिशन के बारे में बताया। वित्तीय साक्षरता परामर्शदाता
सी.बी.मिश्र ने किसान के्रडिट कार्ड योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की
जानकारी दी।
कार्यक्रम में सोनम एण्ड पार्टी तथा
सोनकर जौनपुरी एण्ड पार्टी द्वारा लोकगीत के माध्यम से सरकार की
जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गयी। कस्तूरबागांधी बालिका विद्यालय
द्वारा स्वागत गीत एवं स्वच्छता मिशन पर गीत प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर
अनिल कुमार सिंह, चन्द्रशेखर गुप्त, सुनील कुमार जायसवाल, एडीओ पंचायत
जावेद अहमद, राम अवध, ब्रम्हजीत, सुरेश सिंह यादव, ज्ञानेश्वर मिश्र, नीतू
यादव, गीता यादव, सहित अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।