निकाय चुनाव की तैयारी में लग जाय कार्यकर्ता

जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर स्थनीय निकाय चुनाव के संदर्भ मे आहूत बैठक को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सुशील कुमार उपाध्याय ने कहा कि लोक सभा-विधानसभा चुनाव के तर्ज पर पार्टी निकाय चुनाव में संगठन एवं सरकार के उपलब्धियों के आधार पर चुनाव में उतरेगी और पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को युद्ध स्तर पर चुनाव में लग जाने का आहवान किया।उन्होने बताया कि पार्टी के कायकर्ता दिनाक 29-30सितम्बर एव 1 अक्टूबर को  मतदाता पुनरिक्षण अभियान में लगें। इसके साथ ही  2 अक्टूबर गाँधी जयन्ती के अवसर पर सभी नगर पंचायतो एवं नगर पालिकाओ में लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए स्वच्छता दौड़ का आयोजन किया गया है।  5 अक्टूबर को प. दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी वर्ष समापन समारोह के अवसर पर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के 10 अधिकतम अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जायेगा। जिला समन्वयक संदीप तिवारी ने कहा की पार्टी के कार्यकर्ता दिनाक 13 से 15 अक्टूबर के बीच विकास सम्पर्क अभियन के घर-घर जाकर जनसम्पर्क करेगें जिसमें प्रदेशा सरकार की 6 महीने के किये गये विकास कार्यो के बारे में बतायेंगे तथा इसी क्रम में दिनाक 18 अक्टूबर के दिन विकास ज्योति उत्सव मनायेगंें। संचालन जिला महामंत्री डा. अजय कुमार सिंह ने किया इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष ब्रहमदेव मिश्र, अशोक श्रीवास्तव, हरिश चन्द्र सिंह, राजमणि सिंह, पूर्व उपाध्यक्ष विनय कुमार सिंह के साथ-साथ जिला महामंत्री पुष्पराज सिंह जिला उपाध्याक्ष डा. नृपेन्द्र सिंह, रामसिंह मौर्य, पंकज मिश्र, अजीत प्रजापति, अतुल कुमार पाण्डेय आदि मौजूद रहे।

Related

news 887774833110203022

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item