उमेश चंद्र यादव जिला उपाध्यक्ष बनाये गए

जौनपुर।  उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की एक बैठक नगर के एक होटल के मीटिंग हाल में जिलाध्यक्ष अमित सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।।बैठक में जनपदीय पदाधिकारियों के अतिरिक्त विभिन्न ब्लाक के अध्यक्ष/मंत्री ने प्रतिभाग किया। बैठक में जिलामंत्री संजय सिंह ने जिला उपाध्यक्ष पद के लिए उमेश चंद्र यादव प्र.अ. प्राथमिक विद्यालय मुस्तफाबाद वि.क्षे. करंजाकला जौनपुर का नाम प्रस्तावित किया, जिसका समर्थन बक्शा अध्यक्ष सरोज सिंह मुफ्तीगंज अध्यक्ष सतीश पाठक तथा सिकरारा मंत्री मृत्युन्जय सिंह द्वारा किया गया। तदोपरांत जिलाध्यक्ष अमित सिंह द्वारा इस प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया। संचालन जिला मंत्री संजय सिंह व अध्यक्षकता जिलाध्यक्ष अमित सिंह ने किया। जिलाध्यक्ष अमित सिंह ने कहा कि उमेश यादव के शामिल होने से संगठन को मजबूती मिलेगी। और संघर्षों को बल मिलेगा।। नवनिर्वाचित जिला उपाध्यक्ष उमेश यादव ने कहा कि संगठन द्वारा जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उसका निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करूँगा।। इस अवसर पर शैलेन्द्र सिंह संयुक्त मंत्री अर्चना सिंह जिलाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ रेखा यादव मंजू पांडे जनार्दन सिंह शैलेश चतुर्वेदी सुनील यादव निज़ामुद्दीन राजेश सिंह अशोक सोनकर राजकुमार सिंह इत्यादि लोग उपस्थित रहे।।

Related

news 1904538660790406327

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item