प्रदेश सरकार पूरी तरह से विफलः डा. सत्येन्द्र सिंह

जौनपुर। राष्ट्रीय लोकदल की बैठक तारापुर में स्थित पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष डा. सत्येन्द्र सिंह की अध्यक्षता में हुई। इस मौके पर उन्होंने बीएचयू में छात्राओं पर हुये लाठीचार्ज की निंदा करते हुये कहा कि प्रदेश सरकार पूर्ण रूप से विफल हो चुकी है। अपराधी बेलगाम हो गये हैं। पुलिस मनमानी पर उतारू है जो किसी की नहीं सुन रही है। चोरी, डकैती, हत्या, लूट, भ्रष्टाचार बढ़ रही है जिस पर कोई रोक नहीं है। सरकार में विधायक एवं सांसद खुद कह रहे हैं कि अधिकारी बेलगाम हो गये हैं। बिजली नहीं मिल रही है। पुलिस एवं कर्मचारी बिना सुविधा शुल्क के कोई कार्य नहीं कर रहे हैं। जब सरकार के मंत्री, सांसद, विधायक खुद सरकार से संतुष्ट नहीं हैं तो ऐसे मुख्यमंत्री का पद पर बने रहने का कोई औचित्य नहीं है। इसी क्रम में जिला महासचिव सुनील सिंह ने बताया कि 1 अक्टूबर को पार्टी के वाराणसी मण्डल के कार्यकर्ता समीक्षा बैठक लाइन बाजार कचगांव मोड़ पर है। जिले के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सुबह 10 बजे पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनायें। इस अवसर पर डा. एसए रिजवी, महेन्द्र विश्वकर्मा, उद्यम यादव, महाबल मौर्य, शमशेर अली, युवा जिलाध्यक्ष रजनीश यादव, दयाराम चौहान उपस्थित रहे।

Related

news 7340174447807071580

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item