जीवनशैली में अवश्य अपनाया जाय योगः डा. हेमन्त

जौनपुर। जनपद के बदलापुर तहसील के सल्तनत बहादुर स्नातकोत्तर महाविद्यालय में युवा भारत के प्रभारी अखिलेश योगी के नेतृत्व में आयोजित 5 दिवसीय योग शिविर के दूसरे दिन योग का क्रियात्मक अभ्यास डा. हेमंत जिला प्रभारी युवा भारत पतंजलि व सर्वेश योगी सह महामंत्री युवा भारत द्वारा कराया गया। इस दौरान योगियों ने योगिंग, जागिंग, सूर्य नमस्कार, दण्ड बैठक, प्राणायाम, भस्त्रिका, कपाल भाति, अनुलोम-विलोम पर प्रकाश डालते हुये इसे अमल में लाने पर बल दिया। साथ ही कहा कि यदि जीवन के प्रति जागरूक रहना है और स्वास्थ्य में स्वावलम्बी बनना है तो योग प्राणायाम को अपने जीवनशैली में लाना होगा। इस अवसर पर उन्नत सिंह, रामदयाल, श्रवण तिवारी, अनिल पाण्डेय, शैलेश, विनोद सिंह सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

Related

news 4809334784428498327

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item