स्वच्छता अभियान के तहत स्कूली बच्चों के साथ हुआ कार्यक्रम
https://www.shirazehind.com/2017/09/blog-post_994.html
जौनपुर।
स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत के लिये मानव अधिकार संरक्षण संस्था द्वारा शहर
के प्राथमिक विद्यालय ईशापुर में स्वच्छता अभियान के तहत स्कूली बच्चों के
मध्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संस्थाध्यक्ष अभिषेक कुमार व विद्यालय
की प्रधानाचार्या ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण करके कार्यक्रम का
शुभारम्भ किया। इसके बाद मुख्य अतिथि प्रधानाचार्या शैल प्रजापति को
कार्यक्रम अध्यक्ष अभिषेक कुमार और विशिष्ट अतिथि सेवानिवृत्त शिक्षिका
सरोज देवी को उपाध्यक्ष विश्व प्रकाश श्रीवास्तव ने पुष्प गुच्छ देकर
स्वागत किया। इस अवसर पर विश्व प्रकाश श्रीवास्तव, राहुल गांधी, सुधांशु
गुप्ता, राज सैनी, अमित राय, विकास साहू, विकास मोदनवाल के अलावा तमाम
गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डा. अमित गुप्ता ने किया।
अन्त में सभी आगंतुकों के प्रति धन्यवाद/आभार राहुल गांधी ने ज्ञापित किया।

