भक्तों के जयकारे से गुजांयमान रहा विन्ध्यधाम, दूसरे दिन लाखों श्रद्धालुओं ने टेका मत्था

मिर्जापुर। विश्व प्रसिद्ध मां विन्ध्यवासिनी धाम में शारदीय नवरात्र मेला के दूसरे दिन तीन लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन पूजन किया। मां की एक झलक पाने के रात और दिन में भक्त लाइन में लगे रहे। भोर में मंगला आरती के बाद से अचानक भीड़ बढने लगी। यह सिलसिला दोपहर बारह बजे तक चला। दोपहर में भीड़ कम होने से पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ही सुरक्षाकर्मी राहत में दिखे। पूरे दिन और रात में भक्तों से जयकार और घंटा घड़ियाल से पूरा क्षेत्र गूंजता रहा। देश के विभिन्न क्षेत्रों से मां विन्ध्यवासिनी के दर्शन पूजन के लिए आने वाले भक्तों का रेला उमड़ने लगा है। इससे पूरे विन्ध्य क्षेत्र में मेला जैसा दृश्य रहा। एक ओर मां को चढ़ाने के लिए सजी प्रसाद की दुकानें तो दूसरी ओर सूई से लेकर गृहस्थी के सारे सामान और बच्चों के खिलौनों तक की बिक्री मेला क्षेत्र के आकर्षण का केन्द्र बनी है। कोई अपने परिवार के साथ पहुंचा है तो कोई बच्चों के मुंडन के लिए मां के दरबार में पहुंच रहा है। कुछ लोग मन्नत पूरी होने पर मां के विधिवत दर्शन पूजन के लिए पहुंचे। इसलिए मंदिर की ओर से जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग के साथ ही स्थानीय सड़कों और सातो गलियों पर दर्शनार्थियों की भीड़ लगी रही। बसों, निजी वाहनों, ट्रेन और पैदल, साइकिल, बाइक से भी मां का दर्शन करने के लिए पहुंचे। बाहर से पहुंचने वाली भीड़ मंदिर क्षेत्र में की सातों गलियों तक पहुंच कर लाइन में तब्दील हो गई। इससे स्थिति यह रही कि हर गली में लंबी लाइन लगी रही। बरतर तिराहो से कोतवाली मंदिर तक पहुंचने वाली गली में कोतवाली तक लाइन लगी रही। पुरानी वीआईपी रोड और नई वीआईपी रोड पर भी सौ मीटर तक लंबी लाइल लगी रही। इसी तरह बच्चा पाठक की गली, जयपूरिया गली से भी भक्तों के आने का क्रम जारी रहा। पुलिस प्रशासन की सख्ती से मंदिर पर भीड़ भाड़ नहीं दिया गया। इससे कहीं से किसी को दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ा।

Related

news 6274563879866009487

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item