प्राथमिक विद्यालय में किया गया वृक्षारोपण
https://www.shirazehind.com/2017/09/blog-post_593.html
जौनपुर। शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर सिरकोनी ब्लाक चकताली प्राथमिक विद्यालय में समाज सेविका किरन मिश्रा और स्वय सेवक संघ के बरिष्ठ कार्यकर्ता ने बृक्षा रोपण किया। इस मौके पर विद्यालय की छात्र-छात्राओ ने देश भक्ति गीत प्रस्तुत करके पूरे माहौल को देश भक्ति माहौल कायम हो गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि किरन मिश्रा ने कहा कि आज के बच्चे ही देश के भावी नागरिक है। सभी अध्यापको की जिम्मेदारी बनती है इन्हे पढ़ा लिखाकर देश के भविष्य को मजबूत करे। जिससे ये लोग आगे चलकर अपने कुल गांव जिला और देश का नाम दुनियां में रौशन कर सके। उन्होने बच्चो को साफ साफाई के लिए प्ररेरित किया साथ विद्यालय को कुड़ादान भी भेट किया।
सभी अतिथियो का स्वागत एवं धन्यवाद स्कूल की प्रधानाध्यापित उषा सिंह ने किया। इस मौके पर स्कूल के सभी शिक्षक व गांव के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
सभी अतिथियो का स्वागत एवं धन्यवाद स्कूल की प्रधानाध्यापित उषा सिंह ने किया। इस मौके पर स्कूल के सभी शिक्षक व गांव के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

