शीया इण्टर कालेज में हुआ ड्रेस वितरण

जौनपुर। रजा डी.एम. (शीया) इण्टर कालेज जौनपुर में आज दिनांक 21/09/2017 को सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत शासन द्वारा निर्धारित निःशुल्क ड्रेस का वितरण कक्षा 1 से 8 तक छात्र/छात्राओं को विद्यालय के प्रबन्धक सै. नजमुल हसन नजमी द्वारा किया गया। ड्रेस प्राप्ति पर छात्र/छात्राओं में अत्यधिक उत्साह एवं हर्ष का वातावरण था। इस अवसर पर प्रबन्धक श्री नजमी ने कहा कि भारत सरकार के इस कार्यक्रम से शिक्षा का सर्वांगीण विकास होता है। कार्यक्रम का संचालन प्रधानाचार्य डा. सै. अलमदार हुसैन ने किया। उक्त अवसर पर मो. अब्बास (प्रवक्ता), सै. जफर सईद आरिज, सै. जमीरूल हसन, अंजुम सईद, मो. अहसन, मुजम्मिल हुसैन, मिर्जा समशाद आदि उपस्थित रहे।

Related

news 3492892935916164971

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item