सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी राष्ट्रीय लोक दल

जौनपुर। राष्ट्रीय लोक दल की मासिक बैठक तारापुर स्थित जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष डा. सत्येन्द्र सिंह की अध्यक्षता में हुयी। बैठक को सम्बोधित करते हुये डा. सिंह ने कहा कि आगामी नगर पालिका परिषद व नगर पंचायत की सभी सीटो पर पार्टी अपने प्रत्यासी उतारेगी। सभी कार्यकार्ताओं व पदाधिकारीयो से अभी से तैयारीयो में जुट जाने का आवाहन किया। नये पदाधिकारीयो का सर्व सम्मत से मनोनयन किया गया जिसमें सुनील सिंह गोधना को जिला महासचिव महेन्द्र कुमार विश्वकर्मा को जिला उपाध्यक्ष खुर्शीदा बानो को महिला शहर अध्यक्ष और रजनीश यादव (सोनू) को युवा जिलाध्यक्ष एवं सुनील कुमार पाल को विधान सभा (शहर) का अध्यक्ष घोषित किया गया। सभी कार्यकार्ताओ ने ताली बजाकर स्वागत किया।
बैठक में मुख्य रूप से डा. एस ए रिजवी जिला उपाध्यक्ष, शमशेर अली, रेखा गौतम, उधम यादव, सूरज कुमार निषाद, नीरज निषाद, रविशंकर यादव, सतीष कुमार गौड़, जैगम अब्बास, रविप्रकाश यादव, अकिफ हुसैनी, आदि रहें।

Related

politics 1355025275538433649

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item