अलग पूर्वांचल राज्य बने तभी विकास होगाः ओम प्रकाश

जौनपुर। नगर के टीडी कालेज परिसर में स्थित महाराणा प्रताप व्यायामशाला में शुक्रवार को एक कार्यक्रम का आयोजन हुआ जहां सूबे के पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि हमारी पार्टी चाहती है कि अलग पूर्वांचल राज्य बने। देश को आजाद कराने वाले चाहते थे कि देश आजाद होगा तो छोटे-छोटे राज्य बनेंगे और देश का विकास होगा। हमारी पार्टी चाहती है कि प्रदेश के पिछडे़ लोगों का विकास हो। रोजगार के नये-नये अवसर बने। कुछ अधिकारी एवं कर्मचारी अपने कार्यों का सही ढंग से निर्वहन नहीं कर रहे हैं जिन्हें चिन्हित करके दण्डित किया जायेगा। भारी संख्या में मौजूद भारतीय समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच उन्होंने सभी से आग्रह किया कि पार्टी को मजबूत करें तभी सुहेलदेव के सपनों को साकार किया जा सकता है। इस अवसर पर बृजभान राजभर, मनीष सिंह ,राहुल सोलंकी, राधिका राजभर, चन्दन राजभर, हरी लाल, गोविन्द, रमेश चन्द्र राजभर के अलावा तमाम लोगों की उपस्थिति रही।

Related

politics 8172886271506478057

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item