शरदकाल का समय गन्ना बुवाई के लिये सर्वोत्तम
https://www.shirazehind.com/2017/09/blog-post_928.html
जौनपुर।
गन्ने की अधिक पैदावार के लिये शरदकालीन गन्ना बुवाई का समय सर्वोत्तम है,
क्योंकि इस समय बोये गये गन्ने की फसल को तैयार होने का पर्याप्त समय मिल
जाता है। जो गन्ना बसन्त काल में बोयी जाती है, उसकी अपेक्षा 20 से 30
प्रतिशत इसकी उपज अधिक होगी। यह जानकारी देते हुये जिला गन्ना अधिकारी ने
बताया कि कृषक शरद काल मंे टेªंच विधि से गल्ले की बुवाई करके अधिक लाभ
प्राप्त कर सकते हैं। टेªंच विधि की बुवाई को नाली विधि भी कहते हैं।
उन्होंने बताया कि इस विधि में टेªंच ओपेनर द्वारा 1 से 1.5 फीट चौड़ी गहरी
अंग्रेजी के यू अक्षर की आकृति में पंक्ति बनायी जाती है जिसमें दो आख के
टुकड़े 15-15 सेमी के अन्तराल पर सीढ़ीनुमा रखकर हल्की मिटटी से नाली को ढंक
करके सिंचित कर दी जाती है। इस विधि द्वारा बोया गया गन्ना गिरता नहीं है
तथा पैदावार अधिक होती है। उन्होंने यह भी बताया कि किसान अपने खेतों में
संतुलित दवा एवं खाद का प्रयोग करके अधिकाधिक लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

