अभियुक्तों के घर धारा 82 की नोटिस चस्पा
https://www.shirazehind.com/2017/09/82.html
जौनपुर।
अभियुक्त की हाजिरी की अपेक्षा करने वाली उद्घोषणा के अनुक्रम में सरपतहां
थाना क्षेत्र के लोढ़िया (पट्टीनरेन्द्रपुर) निवासी रमेश मौर्या पुत्र राम
प्रसाद व पट्टीनरेन्द्रपुर निवासी सुभाष चन्द्र मिश्रा पुत्र राम श्रीनेत
मिश्रा के यहां धारा 82 के तहत कार्यवाही हुई। यह कार्यवाही
सरायमोहिउद्दीनपुर चौकी प्रभारी संतोष राय द्वारा न्यायालय के आदेश पर किया
गया जिसके तहत उन्होंने अभियुक्त के घर नोटिस भी चस्पा कर दिया गया। मालूम
हो कि अभियुक्त रमेश मौर्या व सुभाष चन्द्र मिश्रा के नाम धारा 3/5 ए/8
गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत है।
उक्त संदर्भ में चौकी प्रभारी श्री राय ने बताया कि धारा 82 की कार्यवाही
के उपरान्त अभियुक्त यदि नियत अवधि में हाजिर नहीं होता है तो उसके चल
सम्पत्ति की कुर्की की कार्यवाही भी प्रारम्भ कर दी जायेगी।

