विध्यवासिनी मन्दिर पर दुर्गा पाठ आयोजित, उमड़ा जनसैलाब
https://www.shirazehind.com/2017/09/blog-post_517.html
जौनपुर।
दुर्गा वाहिनी द्वारा नगर के ताड़तला के बजरंग घाट पर स्थित विंध्यवासिनी
मन्दिर पर दुर्गा अष्टमी के दिन दुर्गा पाठ का आयोजन किया गया। इस मौके पर
जिला संयोजिका छाया सेठी ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज
में नारी शक्ति का जागरण व अयोध्या में भगवान श्रीराम का मन्दिर निर्माण
है। इसी क्रम में भाजपा नेत्री श्रीमती किरन श्रीवास्तव, चन्द्रकला, मीना
सेठ, विश्व हिन्दू परिषद के जिलाध्यक्ष डा. राकेश चन्द्र दुबे, सेवा भारत
के विभाग प्रमुख डा. संजय पाण्डेय सहित अन्य वक्ताओं ने अपना विचार व्यक्त
किया। इस अवसर पर रामतीर्थ पाण्डेय, विजय सिंह, अनिरूद्ध मौर्या, पंकज
तिवारी, आशीष मिश्रा, सुधीर सिंह, पंकज सिंह, सुनील शर्मा, विजय पाठक, उमेश
शर्मा, पूर्व सभासद मनीष सेठी, माधुरी गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

