गलत इन्द्राज दर्ज कराकर जमीन हड़पने की साजिश उजागर
https://www.shirazehind.com/2017/09/blog-post_465.html
जौनपुर।
परिवार रजिस्टर में गलत इन्द्राज दर्ज कराकर जमीन हड़पने की साजिश का मामला
प्रकाश में आया है। यह मामला जिलाधिकारी के दरबार में पहुंचा जिस पर
उन्होंने जांचोपरांत कार्यवाही करने का आदेश जारी किया। शिकायतकर्ता गंगेश
पुत्र राजपति यादव निवासी कोहड़ा सुल्तानपुर थाना बक्शा के अनुसार गांव का
ही एक व्यक्ति परिवार रजिस्टर में गलत इन्द्राज दर्ज कराकर जमीन हड़पने की
साजिश रच रहा है। हालांकि इसको लेकर ब्लाक व तहसील स्तर पर कई बार शिकायत
की गयी लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हो रही है। ग्रामीणों की ओर से शिकायत
करने वाले गंगेश यादव का कहना है कि उपजिलाधिकारी सदर के आदेश के बावजूद भी
मनबढ़ ग्राम प्रधान के प्रभाव में आकर ग्र्राम सेक्रेटरी द्वारा खुली बैठक
नहीं करवाया जा रहा है।

