धनुष टूटते ही जय श्री राम से गुजा पंडाल

 मछलीशहर। नगर के पुरानीबाज़ार में स्थित श्री आदर्श रामलीला समिति के पंडाल भगवान श्री रामचन्द्र जी द्वारा जो ही भगवान शिवजी का धनुष तोड़ते ही पूरा पंडाल जय श्री राम के गगन भेदी नारे गुज उठा।बताते है कि उक्त रामलीला समिति के पंडाल पर सोमवार को धनुष यज्ञ को देखने के लिए पूरे नगर से हजारो की भीड़ उमड़ पड़ी।हर कोई भी व्यक्ति दर्शक दीर्घा में बैठकर धनुष यज्ञ एंव सीता स्वयम्बर का दृश्य देखने के लिए लालाहित देखे गए।इस दौरान मिथिला नरेश राजा जनक द्वारा सीता स्वयम्बर करने की घोषणा करने एंव लंकापति रावण को निमन्त्रण न भेजने पर राजा रावण द्वारा क्रोधित होने एंव लंका में आग लगने की आकाशवाणी होने का दृश्य बड़े ही मार्मिक ढंग से दिखाया गया।सीता स्वयम्बर के दौरान दूर दराज से आये हुए नरेशों के द्वारा धनुष न तोड़ पाने पर मिथिला नरेश द्वारा सभी राजाओ को धिक्कारने एंव धरती बीरो से खाली होने की बात कहने पर लक्ष्मण के द्वारा भरे सभा में धरती बीरो से खाली न होने और ग्रुरु एंव बड़ेभाई रामचन्द्रजी के आदेश पर पूरे ब्रम्हांड को नचाने के बात कहकर सभी को चकित कर दिया।इस दौरान गुरु का आदेश पाकर रामचन्द्रजी द्वारा धनुष तोड़ते ही पूरा पंडाल जय श्री राम के गगनभेदी नारे से गुज उठा।धनुष टूटते ही जनक जननी माता सीता द्वारा भगवान रामचन्द्र के गले में जयमाला डालने एंव परसुराम लक्ष्मण सम्बाद भी बड़े ही मार्मिक ढंग से दिखाया गया।

Related

news 4098264464891377887

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item