पांच संदिग्ध युवको को ग्रामीणों ने पकड़ा, किया पुलिस के हवाले

जौनपुर। जफराबाद थांना क्षेत्र के केसवपुर गांव में सोमवार की रात को ग्रामीणों ने पांच युवको को पकड़ा।जिन्हें पुलिस को सौप दिया गया
उक्त गांव में गोमती नदी के किनारे स्थित मंदिर के पास  लगभग सवा नौ बजे दो बाइक पर पांच युवक पहुंचे।उनको देख कर ग्रामीणों को शक हुआ।वे उन्हें रोककर पूछताछ करने लगे।युवको ने अपना घर बक्सा थाना क्षेत्र के शंभुगंज बताया।इतनी रात को दूसरे गांव में आना लोगो के गले नहीं उतरा।ग्रामीणों ने तुरंत थानाध्यक्ष जफराबाद उदयप्रताप सिंह को सुचना दिया।सुचना पाकर थानाध्यक्ष तत्काल मौके पर पहुंचकर पांचों युवको को हिरासत में लेकर थाने ले आये।थानाध्यक्ष ने बताया कि उक्त युवको के बारे में उनके थाने से जानकारी ली जा रही है। सुचना पाकर जलालपुर की पुलिस भी जफराबाद थाने पहुंच कर युवको से पूछताछ कर रही है।ज्ञात हो दस दिन पहले जलालपुर क्षेत्र के केशवपुर गांव में एक सर्राफा व्यापारी से लूट हुई थी।जिसमे एक बाइक पर तीन बदमाश सवार होकर घटना को अंजाम दिये थे।

Related

news 1689522495788111294

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item