शाहगंज रामलीला विवाद से मेरा कोई लेना देना नही हैः रमेश मिश्रा


जौनपुर। शाहगंज रामलीला मैदान अतिक्रमण को लेकर चल रहे बवाल पर रामलीला कमेटी द्वारा बदलापुर के विधायक रमेश मिश्रा पर आरोपियों को सह देने के आरोप मामले पर विधायक ने मेरे फेसबुक आईडी पर अपना पक्ष रखते हुए लिखा है कि इस मामले से मेरा कोई लेना देना नही है। उन्होने यह भी लिखा है कि मेरे द्वारा क्षेत्र में किये जा रहे अच्छे कार्यो के बारे में लिखा जाय।
मालूम हो कि शाहगंज रामलीला मैदान पर कुछ लोगो द्वारा अतिक्रमण करने का आरोप रामलीला कमेटी लगा रही है। हलांकि यह मामला काफी पुराना है पिछले वर्ष जिला प्रशासन ने सीमाकंन करके मामले को निपटा दिया था। इस वर्ष रामलीला कमेटी ने पुनः कब्जा किये जाने का आरोप लगाते हुए उप मुख्यमंत्री से लेकर डीएम तक शिकायत किया। मामला हल न किये जाने से कमेटी के लोगो ने रामलीला का मंचन न करने का ऐलान कर दिया। कल रात एक बार फिर जिला प्रशासन और रामलीला कमेटी के बीच बैठक हुआ। इसी बीच एडीएम और एसडीएम की रिपोर्ट रामलीला कमेटी के विरोध में आने व कब्जेदारो के पक्ष में विधायक रमेश मिश्रा का नाम सर्वजनिक होते ही। रामलीला कमेटी के लोग भड़क गये। सभी आक्रोशित होकर चक्का जाम करने के बाद विधायक का पुतला जलाया।
यह खबर शिराज ए हिन्द डाॅट काम पर पोस्ट होने के बाद फेसबुक पर विधायक रमेश मिश्रा ने कहा कि इस विवाद से मेरा कोई लेने देना नही है।

Related

politics 7586791357478880794

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item