सिक्का जमा करने को लेकर बैंक कर्मचारियों - व्यापारियों के बीच नोकझोक
https://www.shirazehind.com/2017/09/blog-post_582.html
जौनपुर। पंजाब नेशनल बैंक कोतवाली शाखा
पर कुछ व्यापारी अपने सिक्कों को लेकर कैशियर से सिक्का जमा करने को लेकर
अनुरोध किया। जिस पर कैशियर व बैंक मैनेजर ने सिक्का जमा करने से इनकार कर
दिया। इस पर व्यापारी एलडीएम से वार्ता का हवाला देने लगे कि व्यापार मण्डल
की एलडीएम से वार्ता हुई है और यह बात तय हुई है कि सिक्के बैंक जमा
करेंगे। परन्तु बैंक कर्मचारी सिक्का न लेने पर अड़े रहे। इस पर व्यापारियों
ने व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों से सम्पर्क कर इस घटना की जानकारी दी।
उसी
क्रम में व्यापार मण्डल के जिलाध्यक्ष की अगुवाई में बैंक
पहुंचकर मैजनर सहित कर्मचारियों से वार्ता किया तब भी कर्मचारी सिक्का न
लेने की बात कहते रहे। इसी क्रम में जिलाध्यक्ष ने एलडीएम से दूरभाष पर
वार्ता कर पूर्व की वार्ता का हवाला देने लगे परन्तु कोई हल न निकलते देख
व्यापारी नेता व आम व्यापारी सिक्का जमा करने पर अड़ गये और आंदोलन व
धरना-प्रदर्शन पर आमादा हो गये। तब कहीं जाकर बैंककर्मी सिक्का जमा करने पर
राजी हुए।
सिक्का जमा करने वाले व्यापारियों में प्रमुख रूप से सुभाष चौरसिया, शिवम
साहू, अमरदेव चौरसिया, हिमांशू चौरसिया सहित तमाम व्यापारी रहे।
इस
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों में प्रमुख रूप से शिव कुमार साहू, राजू
जासवाल, राजेश यादव, शहजादे खां, जीतेन्द्र अग्रहरि, अतुल जायसवाल, डा.
प्रमोद वाचस्पति सहित तमाम व्यापारी मौजूद रहे।
