बगैर किसान समाज की कल्पना असम्भव

जौनपुर। किसान समाज का पोषक होता है और बगैर किसान के समाज की कल्पना असम्भव है, इसलिए सुखी एवं समृद्ध राष्ट्र के लिए किसानो को सुखी एवं समृद्ध करना होगा । उक्त बाते नगर के शाश्वत वाटिका में दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी वर्ष में आयोजित किसान कल्याण सम्मेलन कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री अशोक कटारिया ने कही । उन्होंने कहा कि पूर्व की अटल बिहारी बाजपेयी की सरकार ने किसानो के लिए किसान क्रेडिट कार्ड योजना शुरू किया था साथ ही प्रदेश में पूर्व की भाजपा सरकार के मुखिया कल्याण सिंह ने किसानो के जोत बही की शुरुवात की। विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष प्रतापगढ़ ओमप्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार व राज्य की योगी सरकार ने आजादी के बाद सबसे ज्यादा काम कृषि क्षेत्र में किया। ,सांसद रामचरित्र निषाद ने कहा कि अब तक किसानो के उगाये गए 37 लाख टन गेहूं खरीद उत्तर प्रदेश सरकार ने किया है। साथ ही गन्ना किसानों के बकाया भुगतान को भ्रष्टाचार एवं लूटखसोट मुक्त करते हुए निश्चित समयावधि भुगतान कराना सुनिश्चित किया है। विधायक डॉ हरेन्द्र सिंह ने कहा कि वर्तमान की योगी सरकार दिन-रात किसानो के उत्थान के लिए कार्य कर रही है जिसका उदहारण किसानो की ऋण माफी प्रमुख रूप से है। विधायक दिनेश चैधरी , शैलेश पाण्डेय, अशोक श्रीवास्तव, समशेर सिंह , विनय सिंह कुसरना, दिनेश सिंह बब्बू,  नागेन्द्र शर्मा ने संबोधित किया। किसान मोर्चा जिला संयोजक प्रमोद यादव ने मुख्य अतिथि प्रदेश महामन्त्री अशोक कटारिया, विशिष्ट अतिथि जिलाध्यक्ष प्रतापगढ़ ओमप्रकाश त्रिपाठी, भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील कुमार उपाध्याय को स्मृति चिन्ह भेट कर उनका स्वागत किया ।

Related

news 1641273660677149477

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item