रुई के गोदाम में आग से डेढ़ लाख क्षति

 जौनपुर। शहर के कोतवाली थानान्तर्गत रसूलाबाद में गुरुवार की रात बिपिन कुमार  गुप्ता के रुई के गोदाम में भीषण आग लग जाने के कारण करीब 56 गांठ रुई जलकर राख हो गई, इस भीषण आग से करीब डेढ़ लाख की क्षति का अनुमान है, जिस प्रकार घटना हुई प्रतीत होता है कि रंजिशन आग लगाई गई है । घटना की जानकारी मिलते ही वहां आस के लोगों की भारी भीड़ एकत्र हो गयी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुँचे फायर ब्रिगेड के जवानों ने काफी मकस्सत के बाद आग पर काबू पाया, आग की लपटें इतनी ऊंचाई तक थी कि वहां मौजूद सैकड़ो लोग दंग रहे। बताया जाता है कि घटना के मात्र 10 मिनट पहले श्री गुप्ता पत्नी सहित दर्शन हेतु चैकियां धाम गये थे।

Related

news 5047747109825013555

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item