बनरक्षक को दबंगो ने पीटा, चार पर मुकदमा दर्ज
https://www.shirazehind.com/2017/09/blog-post_859.html
मड़िहान (मिर्जापुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के उखदंड गांव स्थित बनविभाग की भूमि पर भूमाफियाओं द्वारा अनाधिकार अतिक्रमण किया जा रहा था। सूचना मिलने पर अतिक्रमण हटाने के लिए बनकर्मी मौके पर पहुँच गये। दोनों पक्षों में वाद-विबाद इतना बढ़ गया की दबंगो ने बनरक्षक की लाठी डंडों से पिटायी कर दी।
जानकारी होने पर बनक्षेत्राधिकारी एसके पाण्डेय ने तत्काल आरोपियों के खिलाफ कार्यवाई के लिए आदेश दिया। अधिकारी के आदेशानुसार बनरक्षक रामधनी यादव ने मड़िहान थाने में चार लोगो के बिरुद्ध तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्यवाई में जुट गयी है।
बताया जाता है कि उखदंड मंगरमुड़ निवासी बबलू, मुलायम, शुशील व लालक गोलबंद होकर ददरी वीट में बन बिभाग की जमीन पर अतिक्रमण कर रहे थे। सूचना मिलने पर बनरक्षक रामधनी यादव के साथ पियूष व राजेन्द्र गुरुवार को अतिक्रमण हटाने के लिए गए थे। दोनों पक्षों में बिबाद हो गया। बात इतनी बढ़ गयी की दबंगों ने मिलकर बनरक्षक को पीटने लगे। बनरक्षक लहूलुहान होकर गिर पड़ा। मारपीट कर दबंग मौके से भाग निकले। इधर साथियों ने घायल बनरक्षक को किसी तरह मड़िहान थाने में पहुँचाकर मुकदमा दर्ज कराया।