सर्पदंश से किशोरी की मौत, दूसरी अचेत

मड़िहान (मिर्जापुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के लालपुर गांव में दो किशोरियों को जहरीले सांप ने डस लिया।
जानकारी के अनुसार बुधवार की रात कंडी निकालते समय प्रियंका को जहरीले सर्प ने डस लिया। झाड़फूंक के दौरान मौत हो गयी। उक्त गांव में गुरुवार की सुबह घर में बैठकर टीवी देख रही चन्दा को भी सर्प ने डस लिया और अचेत हो गयी। अचेतावस्था में स्वास्थ्य केन्द्र मड़िहान लाया गया।
पहली घटना लालपुर गांव निवासिनी प्रियंका पुत्री मुन्ना आदिवासी 16 वर्ष की है। जो घर में रखा कंडी निकालने गयी थी। सर्प ने डस लिया। अस्पताल ले जाने की बजाय झाड़फूंक कराने लगे। उसकी मृत्यु हो गयी।
उक्त गांव निवासिनी कक्षा आठ की छात्रा चन्दा को भी टीवी देखते समय जहरीले सांप ने काट लिया। किशोरी ने सांप काटने की जानकारी घर वालों को बतायी। परिजन पहले तो झाड़फूक करने लगे। जब अचेत हो गयी तब मड़िहान अस्पताल ले गए। चिकत्सकों ने बताया कि खतरे से बाहर है। डॉक्टर कौशल कुमार ने बताया की सांप काटने पर झाड़फूंक के चक्कर में न पड़ें। मरीज को तत्काल अस्पताल में दाखिल करायें। सरकारी अस्पताल में 24 घंटे दवा उपलब्ध रहती है।

Related

news 5540914444772348749

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item