गाॅधी जयंती पर स्कूली बच्चे निकालेंगे प्रभात फेरी

मिर्जापुर। जिलाधिकारी विमल कुमार दूबे की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गाॅधी जयन्ती मनाये जाने से सम्बन्धित बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें प्रातः 6.30 बजे से 7.00 बजे तक स्कूली बच्चों द्वारा प्रभात फेरी की जायेगी। प्रातः 7.00 बजे मैराथन दौड़ होगी जो बिन्नानी से प्रारम्भ होकर कलेक्ट्रेट पर समाप्त होगी इसमें जितने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण किया जायेगा। प्रातः 8.00 बजे सभी सरकारी गैर सरकारी भवनो पर ध्वजारोहण होगा। तत्पश्चात सामुहिक राष्ट्रगान होगा। विद्यालय में गॅाधी के चरित्र पर प्रकाश डाला जायेगा। प्रातः 9.30 बजे गाॅधीघाट प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जायेगा। प्रातः 10.00 बजे जिला चिकित्सालय, महिला चिकित्सालय, क्षय रोग, चिकित्सालय आदि में मिष्ठान एवं फल का वितरण किया जायेगा। 12.00 से 1.00 बजे के बीच शहीदो के प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया जायेगा। सायं सफाई अभियान, बृच्छारोपण किया जायेगा। सायं 5.00 बजे से 7.00 बजे लाल बहादुर शास्त्री के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जायेगा तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन घण्टाघर में किया जायेगा।

Related

news 2628541412816861422

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item