स्काउट/गाइड का अनुशासन व कार्य सराहनीयः अब्दुल रहबर

जौनपुर। सेण्ट थॉमस इण्टर कालेज शाहगंज के प्रधानाचार्य फादर एंटोनी रोड्रिक्स की देख-रेख में चल रहे स्काउट गाइड तृतीय सोपान कैम्प में स्काउट गाइड का अनुशासन व कार्य  प्रदर्शन सराहनीय है। यह समाज के सच्चे देशभक्ति सामाजिक कार्यों में सहयोग देने वाले सिपाही बन गये हैं। उक्त बातें कालेज के 275 स्काउट/गाइडों द्वारा किया जा रहा तृतीय सोपान कैम्प के 5वें दिन बतौर मुख्य अतिथि अब्दुल अहद रहबर पूर्व प्राचार्य अब्दुल अजीज अंसारी डिग्री कालेज ने कही। कैम्प फायर के साथ तृतीय सोपान का सम्पन्न हुआ जिसमें स्काउट गाइड द्वारा रंगारंग संास्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इसके पहले 5 दिन में  कैम्प के प्रशिक्षण का कार्य मास्टर साइमन पीटर व सहयोगी मास्टर अजय चौहान, अम्बुज सिंह, राजनाथ मिश्र, प्रशान्त पाण्डेय, विशाल सिंह, आफ्शा तरन्नुम, सन्तोष मौर्या ने टेण्ट लगान, प्राथमिक उपचार, गांठ बढ़ना, आपदा प्रबन्ध, स्वच्छता, अनुशासन, मैत्रीपूर्ण व्यवहार आदि सिखाया गया। कार्यक्रम का संचालन स्काउट मास्टर साइमन पीटर ने किया। अन्त में प्रधानाचार्य एंटोनी रोड्रिक्स ने सभी के प्रति आभार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर नित्या जायसवाल, तनु सिंह, पायल गुप्ता, रिमझिम जायसवाल, अंजली, हर्षित सिंह, विकास सिंह, विशाल गुप्ता के अलावा अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related

news 1294563179447935043

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item