उधर अपने नये यार के साथ कर रही थी मौज, इधर पूरा परिवार लड़ रहा था कानूनी जंग

जौनपुर। मुंगराबादशाहपुर पुलिस ने आज फर्जी दहेज हत्या काण्ड का खुलासा करते हुए मृतक महिला को जिन्दा बरामद कर लिया है। बरामद महिला ने पुलिस को बतायी कि वह अपने पति से संतुष्ट होने के कारण लखीमपुर खीर के रहने वाले गुरजीत सिंह नामक व्यक्ति से शादी करके अपने जिन्दगी की दूसरी पारी शुरू कर दिया है। हम दोनो से एक बच्चा है। अब मै पूरी जिन्दगी गुरजीत सिंह के ही साथ बिताना चाहती हूं। महिला ससुराल से भागकर अपने नये शौहर के साथ मौज से जीवन बीता रही थी इधर उसके पति समेत पूरा परिवार कानूनी जंग लड़ रहा था।
मिली जानकारी के अनुसार प्रतापगढ़ जिले के अंतू थाना क्षेत्र के बरकंदापुर गांव के निवासी गुरूचरन सोनी अपनी पुत्री मीना सोनी की शादी मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के साहबगंज मण्डी के शम्भू सोनी के पुत्र सुजीत सोनी के साथ किया था। कुछ दिनो तक सब कुछ ठीकठाक चला लेकिन नवम्बर 2015 में अचानक मीना ससुराल से गायब हो गयी। मीना के पिता ने अपने बेटी की देहज के खातिर जान से मारने के बाद लाश को छिपाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति सुजीत सोनी ससुर शम्भू सोनी जेठ ओमप्रकाश सोनी जेठानी गुंजा सोनी सास शिवकुमारी ननद प्रीती सोनी और देवर राजू सोनी के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज करने के बाद तफ्तीश में जुट गयी थी। दो वर्ष का समय बीतने के बाद एक पुलिस को पता चला कि मीना ने अपने पति के ज्वाइंट खाते से पैसा निकाली है। यह जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष के के मिश्रा मीना की तलास में जुट गये। कई जगह छापेमारी किया लेकिन सफलता हाथ नही लगी है। आज सीओ मछलीशहर को सूचना मिली कि मृतक मीना मुंगराबादशाहपुर में आयी है। सीओ को मिले इनपुट के अनुसार थानाध्यक्ष ने अपने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर उसे बरामद कर लिया।
के.के. मिश्रा द्वारा तथाकथित मृतका मीना सोनी की बरामदगी की गयी तथा मुँगरा बादशाहपुर के लोगो व उसके रिश्तेदारो को बुलाकर उसकी पहचान करायी गयी जिसमे दोनो पक्षो ने एक-दूसरे के पहचाना। तथाकथित मीना सोनी ने पूँछ ताँछ के दौरान बताया कि वह अपने पति सुजीत सोनी से खुश नहीं थी जिसके कारण व घर से चली गयी थी तथा गुरजीत सिंह नि. खमरिया कोइलार थाना तिकोनिया जिला लखीमपुर खीरी के साथ रहने लगी व उसी के साथ शादी कर ली व गुरजीत सिंह से ही उसको एक बेटा भी है। मीना सोनी (कथित मृतका) ने बताया कि मुझे मुकदमे के सम्बन्ध में कोई जानकारी नहीं थी कि मेरे पिता ने कोई मुकदमा दर्ज कराया है। इस सन्दर्भ में तथाकथित मृतका मीना सोनी के पिता गुरचरन सोनी से उक्त बाते बतायी गयी तो उन्होने इस सम्बन्ध मे कुछ नहीं कहा, मृतका के पिता को बुलाया गया तो उदासीनता दिखाते हुए कहे कि मैं नहीं पाऊंगा। इस पर तथाकथित मृतका का मा0 न्यायालय मे बयान दर्ज कराया गया जहाँ उसने अपने वर्तमान पति गुरजीत सिंह नि. खमरिया कोइलार थाना तिकोनिया जिला लखीमपुर खीरी से साथ रहने व उसी के साथ जीवन यापन करने की बात बतायी साथ ही यह भी बताया कि सुजीत सोनी या ससुरालीजन द्वारा मुझे दहेज हेतु प्रताड़ित नहीं किया गया न ही दहेज की माँग की गयी, मैं सुजीत सोनी के साथ खुश नहीं थी इसलिए चली गयी थी। मुकदमा उपरोक्त की विवेचना में नियमानुसार आवश्य कार्यवाही की जायेगी।

Related

news 7744364607073312331

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item