मालगाड़ी का इंजन खराब होने से घण्टों लगा रहा जाम
https://www.shirazehind.com/2017/10/blog-post_766.html
जफराबाद।
क्षेत्र के जफराबाद रेलवे क्रासिंग पर पहुॅचते ही एक मालगाड़ी के इंजन में
अचानक आयी खराबी के कारण जफराबाद-जौनपुर मार्ग लगभग दो घण्टे तक बाधित रहा,
जिसके कारण दोनों तरफ वाहनों की लम्बी कतारे लग गयी। रेलवे क्रासिंग के
दोनों ओर वाहनों की लम्बी कतार लगने की जानकारी होने पर स्टेशन अधीक्षक
द्वारा अहमदपुर यादव बस्ती के पास स्थित दूसरे रेलवे क्रासिंग को खुलवाकर
वाहनों का आवागमन बहाल करवाया गया। बताया जाता है कि झारखण्ड से कोयला
लादकर लखनऊ की ओर जाने वाली एक मालगाड़ी का इंजन जफराबाद रेलवे क्रासिंग को
पार करते समय अचानक फेल हो गया था।

