आगंनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं का निरन्तर धरना जारी

जौनपुर।  आगनबाड़ी़ 18 सितम्बर से अनिश्चित कालीन धरनें पर बैठी आगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिका अपनी 15 सूत्री माॅगों को लेकर हजारों- हजार की संख्या में कलेक्टेªट परिसर में धरना प्रदर्शन कर सरकार की गलत नितियों का विरोध किया। धरने में मुख्य रुप से 23 सितम्बर को लखनऊ में हुए आगनबाड़ी महिलाओं पर लाठी चार्ज करने वाले दोषी पुलिस अधिकारियों और पुलिस पर महिला उत्पीड़न का अविलम्ब मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही करने की माॅग की गयी। महिलाओं का सम्मान करने वाली सरकार रात के 12 बजे धरनारत महिलाओं के उपर पानी की बौछार कर पुरुष पुलिस द्वारा महिलाओं पर लाठी चार्ज एवं बाल पकडकर घसीटना, महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार किये जाने पर भी उत्तर प्रदेश सरकार न तो अपना वक्तव्य दिया। न तो वार्ता करने के लिए तैयार हुई। जिसकी वजह से प्रदेश की लाखो आगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं में घोर आक्रोश व्यक्त है। वक्ताओं की अगली कड़ी में राज्य कर्मचारी परिषद के संरक्षक सी0वी0 सिंह ने कहा कि सरकार अगर इनकी माॅगों पर, लाठी चार्ज करने वाले दोषियों पर एवं लाठी चार्ज में घायल महिलाओं के पक्ष में पुलिस प्रशासन के लोगों को चिन्हित कर तत्काल उचित कार्यवाही नही की गयी तो राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद आन्दोलन के लिए बध्य होगा। इसकी पुर्ण जिम्मेदारी प्रदेश सरकार की होगी। 
           कार्यक्रम को मुख्य रुप से राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला मंत्री चन्द्रशेखर सिंह, उपाध्यक्ष अशोक कुमार, संग्रह अमीन संघ के उपाध्यक्ष बदरेआलम, कामरेट विजय प्रताप सिंह, चन्द्रकला, कलावती देवी, अर्चना सिंह, उर्मिला प्रजापति और ज्योति गौण, राजबली यादव, एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता मीना यादव संचालन नुरसभा ने किया।         

Related

news 2264001997940431200

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item