एलईडी वैन से लोगों को बतायी जा रही सरकारी योजना
https://www.shirazehind.com/2017/10/blog-post_868.html
जौनपुर।
प्रदेश सरकार के 6 माह पूर्ण होने पर सरकार की उपलब्ध्यिांे, नीतियों व
स्वच्छता विषयक कार्यक्रमों के व्यापक प्रचार-प्रसार के दृष्टिगत 3 से 17
अक्टूबर तक एलईडी वीडियो वैन के माध्यम से जिले के विकास खण्ड, थाना,
तहसील, नगर पालिका आदि में प्रचार किया जाना है। इसी क्रम में शुक्रवार को
अलीगंज, शम्भूगंज, लखौंवा, बक्सा ब्लाक, नौपेड़वा, धनियामऊ, बदलापुर
ब्लाक/तहसील/कस्बा, घनश्यामपुर, बटाऊबीर, लेदुका बाजार मई चौराहा, नौपेड़वा
में प्रचार-प्रसार किया गया। इस दौरान बताया गया कि 7 अक्टूबर को पकड़ी
चौराहा, सिकरारा बाजार, मछलीशहर बाजार/कस्बा/ब्लाक, बरईपार रोड, बरईपार
बाजार, तेजी बाजार रोड, तेजी बाजार, महाराजगंज बाजार, ब्लाक, सुजानगंज
बाजार, ब्लाक, अस्पताल, मुंगराबादशाहपुर कस्बा, रोडवेज, ब्लाक, नगर पालिका
पर वैन द्वारा प्रचार-प्रसार किया जायेगा।

