राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से जिलाधिकारी ने की मंत्रणा

जौनपुर। मतदेय स्थलों के भौतिक सत्यापन/सम्भाजन के सम्बन्ध में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी सर्वज्ञ राम मिश्र की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों सहित समस्त उपजिलाधिकारी के साथ बैठक हुई। इस मौके पर उन्होंने सभी का परिचय लिया जिसके बाद उप जिला निर्वाचन अधिकारी आरपी मिश्र द्वारा मतदेय स्थलों के भौतिक सत्यापन के सम्बन्ध में मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश से प्राप्त निर्देशों से अवगत कराया गया। वर्ष 2016 में हुये सम्भाजन के पश्चात जनपद में बनाये गये सहायक मतदेय स्थलों को पूर्ण मतदेय स्थल बना दिया जाय। ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों के ऐसे मतदेय स्थलों जहां 1400 से अधिक मतदाता हैं और कोई सहायक मतदेय स्थल नहीं बना है, उन्हें विभाजित करके एक नया मतदेय स्थल बना दिया जाय। यदि किसी गांव में 300 से अधिक मतदाता है तथा मतदान केन्द्र/मतदेय स्थल के लिये उपयुक्त सरकारी भवन है तो नया मतदेय स्थल प्रस्तावित किया जा सकता है। शहरी क्षेत्रों में जहां नयी आवासीय कालोनियां गत कुछ वर्षों में बनी है और उसमें नागरिक निवास करने लगे हैं तो वहां पर यथा आवश्यकता मतदेय स्थल बनाया जाय। अत्यधिक पुराने व जर्जर भवन वाले मतदेय स्थलों को उसी मतदान क्षेत्र के अन्तर्गत उपलब्ध स्थायी भवन में स्थानान्तरित कर दिया जाय। अस्थायी निर्माण वाले मतदेय स्थलों को उसी मतदान क्षेत्र के अन्तर्गत उपलब्ध स्थायी भवन में स्थानान्तरित कर दिया जाय। जिन मतदेय स्थलों के भवन पुराने व जर्जर नहीं है और जहां मतदाता सूची में 1400 से अधिक मतदाता नहीं है तथा जहां मतदाताओं को 2 किमी से अधिक दूरी चलने की आवश्यकता नहीं है। ऐसे मतदेय स्थलों की स्थिति में परिवर्तन नहीं किया जाय। यदि कोई मतदेय स्थल अपने मतदान क्षेत्र (पोलिंग एरिया) में उपयुक्त भवन उपलब्ध न होने के कारण मतदान क्षेत्र से बाहर स्थित है और अब मतदान क्षेत्र के अन्तर्गत उपयुक्त भवन उपलब्ध हो गया है तो ऐसे मतदेय स्थलों को अपने मतदान क्षेत्र के अन्दर स्थित भवन में शिफ्ट कर दिया जाय। किसी भी राजनैतिक दल या लेबर यूनियन कार्यालय से 200 मीटर के अन्दर कोई मतदेय स्थल नहीं बनाया जाय। सभी मतदेय स्थल भवनों के यथासम्भव भूतल पर होना सुनिश्चित किया जाय। यदि कोई मतदेय स्थल दुकान/व्यवसायिक प्रतिष्ठान/व्यक्तिगत सामुदायिक केन्द्र/विवाह घर अथवा ऐसे भवन जिनका स्वामित्व किसी राजनैतिक व्यक्ति के पास है, ऐसे मतदेय स्थलों विकल्प तलाश करके उनको स्थानान्तरित कर दिया जाय। मतदेय स्थलों के सम्बन्ध में राजनैतिक दलों से प्राप्त सभी शिकायतों तथा सुझावों की सम्यक रूप से जांच की जाय तथा उन्हें उपयुक्त उत्तर देते हुये उनका निपटान कर लिया जाय। विकलांगों व अशक्त व्यक्तियों की सुविधा हेतु प्रत्येक मतदेय स्थल पर रैम्प की उपलब्धता सुनिश्चित की जाय। अन्त में जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित प्रतिनिधियों से अपेक्षा किया गया कि आप स्वयं या अपने प्रतिनिधियों से मतदेय स्थलों का सत्यापन कराने का कष्ट करें। उक्त के सम्बन्ध में यदि कोई सुझाव/आपत्ति हो तो सम्बन्धित उपजिलाधिकारी को लिखित रूप में अवगत करायें, ताकि आप द्वारा प्रस्तुत सुझाव/आपत्ति की ससमय जांच कराकर आवश्यक कार्यवाही की जा सके। इस अवसर पर सुनील सिंह राष्ट्रीय लोकदल, सौरभ शुक्ला भारतीय राष्ट्रीय कंाग्रेस, केएस रघुवंशी सीपीआईएम, अतीश श्रीवास्तव राष्ट्रवादी कंाग्रेस पार्टी, बजरंग बहादुर यादव एडवोकेट समाजवादी पार्टी, केके विश्वकर्मा बहुजन समाज पार्टी, जेएन सचान उपजिलाधिकारी शाहगंज, डा. केएस पाण्डेय उपजिलाधिकारी बदलापुर, जगदम्बा सिंह उपजिलाधिकारी केराकत, अयोध्या प्रसाद उपजिलाधिकारी मड़ियाहूं, रमाकान्त राम सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी सहित अन्य उपस्थित रहे।

Related

news 888208146425969213

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item