छात्रवृत्ति की रिसिविंग सुनिश्चित करें

जौनपुर। जिला विद्यालय निरीक्षक उमेश कुमार शुक्ल ने जनपद में संचालित विद्यालयो, महाविद्यालयों, तकनीकी  संस्थानो के प्राचार्यो, प्रधानाचार्यो को अवगत कराया है कि दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजनान्तर्गत सम्बन्धित शिक्षण संस्थाओं द्वारा आनलाइन आवेदन की वेरीफिकेशन तथा उनके अग्रसारण की स्थिति बहुत ही कम है, जो कि छात्रवृत्ति, शुल्क प्रतिपूर्ति नियमावली के प्राविधानों  में दिये गये निर्देशो की स्पष्ट अवहेलना है। उन्होंने जनपद के समस्त शिक्षण संस्थानो को निर्देशित किया है कि छात्रो द्वारा आनलाइन फाइनल रूप से सबमिट किये गये आवेदन पत्रो की रिसिविग तथा उनके अग्रसारण तथा निरस्त की कार्यवाही समयान्तर्गत करना सुनिश्चित करें, अन्यथा की स्थिति में सम्पूर्ण उत्तरदायित्व सम्बन्धित विद्यालय के छात्रवृत्ति नोडल अधिकारी का होगा।

Related

news 88100625525316107

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item