राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद डिम्पल संग अखिलेश ने किया ताज का दीदार

आगरा। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का ताजनगरी से विशेष प्रेम है। जिसके चलते पहले भी ताज नगरी के विकास में कोई कमी नहीं रखी। उनके ताज प्रेम के चलते ही सपा अधिवेशन खत्म होने के बाद वे लखनऊ न जाकर शरद पूर्णिमा की चमकी में डिम्पल संग ताज का दीदार किया। गुरूवार को सपा अधिवेशन में अखिलेश यादव को 5 साल के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया। अधिवेशन समाप्त होते ही वे डिम्पल के साथ शरद पूर्णिमा की चमकी में ताज दीदार के लिए निकल गए। अखिलेश के ताज प्रेम के कारण उन्होंने सुबह से ही तैयारी कर रखी थी जिसके लिए चमकी देखने के लिए 10 टिकट उनके नाम से बुक कराई गई थी।
बता दें, कि पूर्व सीएम अखिलेश यादव के साथ उनकी पत्नी डिंपल यादव, बेटी अदिति व टीना, बेटा अर्जुन ताज का दीदार किया। उन्होंने ताज महल में 11 से 11:30 बजे तक ताज को निहारा। इस शरद पूर्णिमा पर चमकी में ताजमहल के दीदार के लिए 400 लोगों ने टिकट खरीदे थे। 

Related

news 2658735109199420464

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item