उषा मौर्या ने भाजपा के पक्ष में किया व्यापक जनसम्पर्क, आधा दर्जन गांवो में जाकर किया चुनाव प्रचार

जौनपुर। भाजपा दामन थामते ही उषा मौर्या पूरे फाम में आ गयी है। वे आज अपनी बेटी उजाला मौर्या के साथ कई वार्डो में जाकर भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील किया। इस दरम्यान सपा सरकार में हुई अपने साथ अत्याचार और भाजपा सरकार मिली न्याय के बारे बताते हुए मतदाताओ से भाजपा के प्रत्याशी को वोट देने का आग्रह किया। मतदाता अभी तक अखबारो  टीवी चैनलो और शिराज ए हिन्द डाॅट काम के माध्यम से उषा की दर्दभरी कहानी पढ़ी और सुनी थी। लेकिन आज उनकी जुबानी सुनकर उनकी बहादुरी के लिए उनका माल्यापर्ण करके स्वागत किया साथ में भाजपा को वोट देने का वादा भी किया।
गुरूवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्रनाथ पाण्डेय जौनपुर में भाजपा प्रत्याशी किरन श्रीवास्तव के समर्थन में निकाली गयी रोड शो का उद्घाटन किया था इसी कार्यक्रम में उन्होने उषा मौर्या और उनकी बेटी उजाला मौर्या को पार्टी शामिल किया था। मां बेटी रोड शो का आकर्षण का केन्द्र बनी हुई थी। उषा को भाजपा में शामिल होने के बाद विपक्षी पार्टियों हलचल पैदा हो गयी है। उषा मौर्या आज सूबह अपनी बेटी उजाला के साथ रामदासपुर नेवादा, नवीन सब्जी मंडी, भवानीपुर, महंगुपुर, लखनपुर, अलीखानपुर गांवो में जाकर चुनाव प्रचार किया। अपनी स्वजातिय लोगो के घरो पर जाकर सपा सरकार हुए अत्याचार की पूरी कहानी बयां किया। उसके बाद भाजपा के शासनकाल में मिली न्याय की कहानी बतायी। पहली बार साक्षात उषा को देखकर ग्रामीणो में अलग उत्साह दिखाई पड़ा। रामदासपुर गांव की जनता उनका माल्यापर्ण करके स्वागत किया। सभी उनके आग्रह पर भाजपा के पक्ष में वोट करने का आश्वासन दिया। उषा के साथ वार्ड नम्बर 32 देवचंदपुर की सभासद प्रत्याशी सबिता मौर्या, उनके पति अच्छेलाल मौर्या, मनीष तिवारी, देवी यादव, सन्नी मौर्या, दीपक मौर्या, अनुराग यादव, मंगल यादव, सुनील मौर्या, देव मौर्या, अतुल गौतम ,शैलेन्द्र गौतम, राजबहादुर मौर्या, पूनम मौर्या ,राजेन्द्र मौर्या, सुनीता मौर्या ,महेन्द्र कुमार मौर्या समेत भारी संख्या में ग्रामीण साथ साथ प्रचार किया।

Related

politics 871668412198876527

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item