हर्षोल्लास के साथ मना मोहम्मद साहब का जन्म दिन, दुल्हन की तरह सजा जौनपुर नगर , देखिये फोटो की जुबानी
https://www.shirazehind.com/2017/12/blog-post_0.html
जौनपुर। मुस्लिमसमाज की
ओर से पैगम्बर मोहम्मद साहब का जन्म दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। इस
अवसर पर मछली शहर पड़ाव स्थित शाही ईदगाह के सामने से जुलूस निकाला गया।
जुलूस में अखाड़े अपने फन सिपहगरी का बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे थे जिसे देखने
वालों की भीड़ उमड़ी रही। जुलूस अपने निर्धारित स्थान ओलन्दगंज, शाही पुल,
कसेरी बाजार, कोतवाली चौराहो होते हुए आटाला मस्जिद की ओर बढ़ा। जुलूस में
युवक अल्लाह हो अकबर तकवीर अल्ला हो अकबर रिसालत का रसूल अल्लाह का उदघोष
करते हुए चल रहे थे। इस अवसर पर मजिस्दों को रोशनी से सजाया गया। अटाला
जहां दुल्हन की तरह सजाया गया था वहीं शहर के मुख्य मार्गो पर विद्युत और
चमकीली पन्नियों से सजावट की गयी। प्रशासन द्वारा हर व्यवस्था मुकम्मल की
गयी थी। पुलिस के जवान मेले में चक्रमण कर रहे थे। मेले में विशेष इस पर्व
पर बनी विशेष पपड़ी ,हलुआ, पकौड़ी, सहित अनेक प्रकार की दुकानें सजी थी। शहर
के कई प्रमुख मार्गो पर आवागमन अवरूद्ध कर दिया गया था। पुलिस के अधिकारी
भी चक्रमण कर रहे थे।