इन दिग्गजो के किले में कोई नही लगाया पाया सेध

 जौनपुर।  नगर निकाय चुनाव का परिणाम शुक्रवार की सायकालं तक आ गया। इसमें काफी संख्या में नए प्रत्याशियों को जनता ने जिम्मेवारी दी है तो कुछ ऐसे भी सभासद है जिन्होंने तीसरी बार ताज हासिल किया हैं। ऐसे में क्षेत्र में उनकी साख बढ़ी है, वे पार्टी में वह अपना कद और ऊंचा दिखाने में लगे हुए हैं।
नगर पालिका परिषद जौनपुर में 39 सभासदों में चार की ऐसी छवि रही जिनका सभासद पद पर कब्जा बरकरार रहा। हालांकि एक दो सीट में आरक्षण के कारण उनकी पत्नी, भाभी व बेटों ने उस पद को सुशोभित किया। इसमें कटघरा वार्ड से दो बार लगातार सभासद रहे मुकेश सिंह  की पत्नी नमिता सिंह  ने इस बार विजय हासिल की। ख्वाजगी टोला वार्ड से सपा के दीपक जायसवाल का तीसरी बार दबदबा रहा। पहली बार यह स्वयं, फिर इनकी पत्नी  व अबकी बार खुद सभासद हैं। बेगमगंज वार्ड से जगदीश प्रसाद मौर्य पहली बार सभासद रहे तो दूसरी बार उनकी पत्नी मालती मौर्य रही। अबकी बार इन्होंने खुद चुनाव लड़कर जीत हासिल की। वहीं मीरमस्त वार्ड के मोहम्मद हसीन बबलू दो बार लगातर सभासद रहे तो बीच में आरक्षण के कारण सीट सामान्य न होने से चुनाव नहीं लड़ पाए। अबकी बार के चुनाव में इन्होंने पुन: जीत हासिल की। भंडारी वार्ड से सभासद सत्येंद्र साहू व उनकी पत्नी अनीता साहू का तीन बार से कब्जा बरकरार रहा।
जफराबाद नगर पंचायत के दरीबा वार्ड में शीतला प्रसाद गिरी दो बार पहले सभासद रहे। इस बार अपने लड़के लक्ष्मी गिरी को चुनाव लड़ाकर विजय हासिल किया। यह हर बार भाजपा से चुनाव में रहते है। ताड़तला में अवध नारायण तीन बार से सभासदी अपने घर में ला रहे है। पहली बार स्वयं जीते, दूसरी बार भाभी को, इस बार स्वयं जीत हासिल की। खेतासराय नगर पंचायत के सोंधी वार्ड से बृज कुमार यादव व उनकी पत्नी ने मिलकर लगातार चार बार विजय हासिल की। कासिमपुर वार्ड से इंद्रसेन यादव व इनकी पत्नी उर्मिला यादव लगातार चौथी बार सभासद हुए। शाहगंज नगर पालिका परिषद के भटियारी टोला प्रथम वार्ड से सायरा बानों पत्नी मकसूद लगातार पति-पत्नी मिलकर पांचवी बार निर्वाचित हुए। तीन बार मकसूद व दो बार उनकी पत्नी मुर्सरत सभासद चुनी गई। शाहगंज तृतीय वार्ड से श्रेयांश गुप्ता चुनाव जीते हैं। उनकी माता मंजू देवी को मिलाकर यह उनकी लगातार तीसरी जीत है। मुशर्रत जहां पत्नी परवेज ने भी हैट्रिक मारी। शाहगंज तृतीय वार्ड से श्रेयांश गुप्ता चुनाव जीते हैं। माता मंजू देवी को मिलाकर यह लगातार उनकी तीसरी जीत है।
मछलीशहर नगर पंचायत में सबसे अधिक चर्चा में कजियाना वार्ड के सपा प्रत्याशी डा.हस्सान रहे। जिन्होंने तीसरी बार जीत हासिल कर अपनी लोकप्रियता का परिचय दिया। वहीं पुरानी बाजार के रालोद पार्टी के नवनिर्वाचित सभासद लाल बहादुर टंडन ने भी लगातार तीन बार जीत की हैट्रिक लगाकर सबको चौंका दिया। बीच में यदि एक बार उनकी पत्नी की जीत को भी जोड़ दिया जाए तो उन्हें चौथी बार मोहल्ले का नेतृत्व करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

Related

politics 3378361595509310337

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item