केन्द्रीय मानवाधिकार सेवा संगठन की बैठक में कई मुद्दों पर हुई चर्चा

जौनपुर। केन्द्रीय मानवाधिकार सेवा संगठन की बैठक अकबर आदमपुर में स्थित विश्वकर्मा मंदिर पर हुई जहां लोगों को अधिकारों के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं को गांव-गांव जाकर मानवाधिकार के बारे में बताने का निर्देश दिया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वैज्ञानिक जिया लाल ने कहा कि लोगों के अधिकारों का हो रहे हनन के विरूद्ध मानवाधिकार संगठन आवाज उठाता है। साथ ही पीड़ित व्यक्ति को उचित न्याय दिलाने का कार्य करता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत बनाने पर जोर देते हुये कहा कि किसी के समस्या का निदान नहीं हो रहा हो तो उसका निदान कराने का कार्य किया जाय। राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप ने मानवाधिकार के महत्व के बारे में विस्तार से बताते हुये कहा कि लोगों के अधिकारों को दिलाना ही संगठन का मुख्य उद्देश्य है। इसमें कोई भी कार्यकर्ता कोताही नहीं बरते। जिला उपाध्यक्ष केके विश्वकर्मा ने कहा कि कार्यकर्ता गांवों में जाकर लोगों को अधिकारों के प्रति जागरुक करें जिससे अधिक से अधिक लोगों को अधिकारों की जानकारी हो सके। कार्यक्रम का संचालन जयसिंह विमल ने किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सतिराम, राम निवास, नीतिश, रामपलट, साहब लाल, फूला देवी, इन्द्रकला, किरन, पूनम, पूजा राठौर, लक्ष्मीकांत सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

Related

news 465325252127437674

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item