शिक्षक मनुष्य बनाता है : कुलपति

 जौनपुर! दुनिया का सबसे बड़ा काम मनुष्य बनाना है जिस पर आज बड़ा संकट है और इस बड़े काम को अंजाम शिक्षक देता है दुनिया के वे देश जो ऊंचाइयों को छू रहे हैं उनके यहां शिक्षक का सम्मान सर्वाधिक है गुरु भाव भारत की संस्कृति है वर्तमान सरकार इस पर ध्यान दे रही है! उक्त बातें कुलपति ने शिक्षक संघ द्वारा विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित अभिनंदन समारोह में कही! इसके पूर्व शिक्षक संघ अध्यक्ष डॉ अनुराग मिश्र ने कुलपति के सम्मान में अभिनंदन पत्र पढ़कर उन्हें भेंट किया! प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर विजय प्रताप तिवारी ने स्वागत भाषण किया महामंत्री डॉ अभय मालवीय ने कहा कि कुलपति जीे पूर्वांचल उच्च शैक्षिक विकास के सूर्य बनकर इस विश्वविद्यालय में आए हैं विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य और गुरु गरिमा के प्रति उनकी पक्षधरता सर्वविदित है इस अवसर पर जौनपुर ,आजमगढ़, मऊ ,गाजीपुर ,इलाहाबाद के शिक्षक पदाधिकारी मौजूद थे! जौनपुर से अध्यक्ष डॉक्टर अनुराग मिश्र वह डॉक्टर अभय मालवीय ने ,आजमगढ़ से डॉक्टर शैलेश पाठक व डॉक्टर सदानंद ने ,मऊ से रामप्रवेश सिंह ने, गाजीपुर से डॉक्टर अचल सिंह और डाक्टर अवधेश पांडे ने प्रतीक चिन्ह व अंगवस्त्रम देकर कुलपति का सम्मान किया! उपाध्यक्ष डॉक्टर सी वी पाठक ने शिक्षकों के प्रति आभार जताया और यह कहा कि कुलपति जी ने शोध निर्देशक बनाकर स्ववित्तपोषित शिक्षकों का गौरव बढ़ाया है संचालन डॉ प्रमोद श्रीवास्तव 'अनंग' ने किया !इस अवसर पर डॉक्टर रतन्जय सिंह डॉ मनोज कुमार सिंह डॉ.अश्वनी सिंह डॉक्टर सुशील मिश्रा डॉ अभय तिवारी डॉक्टर देवेंद्र उपाध्याय डॉक्टर अतुल श्रीवास्तव डॉक्टर नागेंद्र नाथ मिश्र डॉक्टर ओम प्रकाश दुबे डॉ देवेंद्र सिंह डॉक्टर संजय यादव डॉक्टर संतोष पांडे आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे!

Related

news 4432328630815675707

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item