अज्ञात बदमाशो ने महिला की बेरहमी से पिटाई करने के बाद लूटे गहने
https://www.shirazehind.com/2018/01/blog-post_861.html
जौनपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र के जरहीला गांव में मार्निगं वाक निकली एक महिला को अज्ञात बदमाशो ने जमकर मारने पीटने के बाद उसके गहने लूटकर फरार हो गये। अल सूबह हुई इस वारदात से पूरे इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल करने के बाद लूटेरो की तलास में जुट गयी है। उधर महिला की हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जलालपुर थाना क्षेत्र के जरहीला कला गांव के निवासी अनवर अली की 45 वर्षीय बीबी मदीना बेगम मार्निगं वाक पर निकली थी। इसी बीच चार की संख्या आये बदमाशो ने उसके गहने मांगने लगे। इंकार करने पर बदमाशो ने उसकी जमकर पिटाई करने के बाद कान नाक और गले में पहन रखी सोने के गहने लूट लिया। बदमाशो ने इतनी बेरहमी से उसके गहने नोचे है कि महिला की कान और नाक में गम्भीर चोट आ गयी है। बदमाशो के जाने के बाद मदीना ने शोर मचाया तो उसके परिवार समेत पूरे गांव के लोग मौके पर पहुंच गये। मदीना की हालत देखने और उसके द्वारा बतायी आपबीती सुनकर पूरे गांव में दहसत का माहौल कायम हो गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल करने के बाद लूटेरो की तलास में जुट गयी है। उधर महिला को जलालपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर ले जाया गया जहां पर डाक्टरो ने उसकी हालत नाजुक देखते हुए जौनपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर बतायी जा रही है।
एसपी के के चौधरी ने बताया कि इस मामले का मुकदमा दर्ज करके बदमाशों की तलाश की जा रही है।