भूमि विवाद में चटकी लाठी , महिला समेत 5 घायल
https://www.shirazehind.com/2018/02/5.html
मुंगराबादशाहपुर ( जौनपुर ) पवारा थाना क्षेत्र के ग्राम बोडेपुर शनिवार को सुबह 10
बजे आबादी की भूमि के विवाद में दो पक्षो में लाठी चटकी जिसमे महिला समेत 5
लोग घायल हो गए । बताते है कि पन्नालाल विश्कर्मा उम्र 45 वर्ष का आबादी
की ज़मीन को लेकर विवाद हो गया देखते ही देखते दोनों तरफ से लाठी चटकने लगी
जिसमे एक पक्ष से पन्ना लाल विश्वकर्मा तथा दूसरे पक्ष के 70 वर्षीय
शिवजतंन पटेल , 45 वर्षीय फूला देवी , 48 वर्षीय भैय्या लालपटेल , व 27
वर्षीय बृज मोहन पटेल घायल हो गए । सभी घायलों को घायलावस्था में सामुदायिक
स्वास्थ्य केंद्र सतहरिया में भर्ती कराया गया । इस सम्बन्ध में एस ओ
विद्यासागर ने बताया दोनों पक्षो की तरफ से तहरीर आई है जाँच के बाद
कार्यवाही की जायेगी ।
