सत्या जिलाध्यक्ष, जितेंद्र यादव चुने गए महामंत्री

जौनपुर। विद्युत तकनीकी कर्मचारी एकता संघ की वार्षिक बैठक नईगंज में सम्पन्न हुआ जिसमें सर्वसम्मति से सत्यनारायण उपाध्याय"सत्या" को जिलाध्यक्ष, जितेंद्र यादव-महामंत्री ,मुकुंद यादव-उपाध्यक्ष ,प्रदीप प्रजापति-कोषाध्यक्ष ,अशोक नागर व राजेन्द्र को संगठन मंत्री ,प्रदीप वर्मा को प्रचार मंत्री व सूर्यप्रकाश सिंह जिला संरक्षक चयनित हुए ।जिलाध्यक्ष ने कहा कि टी जी 2 संवर्ग को एकजुट रहने की जरूरत है ,आज टी जी 2 संवर्ग एक नही रहने के कारण ही अधिकारी व प्रबंधन वर्ग टी जी 2 का शोषण कर रहे व टी जी 2 संवर्ग की बातों को सुनने में हिला हवाली करते है ।जिस दिन टी जी 2 एक हो गए उस दिन टी जी 2 का शोषण करने की हिम्मत किसी की नही होगी।बैठक का संचालन अरविंद मिश्रा ने किया ।बैठक में रामानुज सिंह ,महमूद आलम ,अजित यादव ,राकेश राय ,बृजेश मौर्य ,धुरेन्द्र विश्वकर्मा ,मेहीलाल यादव ,दीपक तिवारी आदि उपस्थित रहे।

Related

featured 1305123155464983055

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item