55 हेक्टएयर जमीन मुक्त: मान्धाता सिंह

 जौनपुर। सदर तहसील में एण्टी भू-माफिया तथा श्रावस्ती माडल के तहत 117 मामलों का निस्तरण कर 55 हेक्टएयर जमीन खाली करायी गयी। यह अभियान राजस्व तथा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा सप्ताह में दो दिन आठ टीमों द्वारा एक साथ चलाया जाता है। इससे अवैध कब्जा धारकों में खलबली मच गयी है। नायब तहसीलदार शहर मान्धाता सिंह ने बताया कि 125 मामले प्रकाश में आये थे जिसपर अवैध कब्जा था जिसमें बीते जनवरी माह में 65 तथा फरवरी में अब तक 51 मामलों का निस्तारण किया गया है जबकि शेष आठ मामलों में मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन है इसलिए उसपर कार्यवाही संभव नहीं हो सकी। उन्होने बताया कि गांव सभा की भूमि नवीन परती, बंजर ऊसर, खलिहान, चरागाह, कब्रिस्तान मरघट, मेला और खेल का मैदान आदि में एण्टी भू-माफिया और श्रावस्ती माडल के तहत आठ थाना क्षेत्रों में राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा सप्ताह में दो दिन गुरूवार और सोमवार को आठ टीमो द्वारा आठ गांवों में उक्त अभियान चलाया जाता है। शासन की मंशा के अनुरूप अवैध जमीन के सभी मामलों को क्रमबद्ध तरीके से निस्तारित कर दिया जायेगा। जिस जमीन पर न्यायालय में मुकदमा लम्बित होगा उन जमीनों पर टीम द्वारा कार्यवाही नहीं की जा रही है।

Related

news 8636595104935438131

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item