ऋण माफी के लिए करें शिकायत
https://www.shirazehind.com/2018/02/blog-post_459.html
जौनपुर। किसान ऋण मोचन योजना की ऑनलाइन शिकायत के लिए पोर्टल खोल दिया गया है। योजना का लाभ पाने से वंचित रह गये पात्र किसान अब दस मार्च तक ऑनलाइन शिकायत दर्ज करा सकते हैं। प्रदेश सरकार ने लघु सीमांत व सीमांत किसानों को एक लाख रुपये तक फसली ऋण माफ करने के लिए ऋण मोचन योजना लागू की थी लेकिन निर्धारित अवधि तक अभिलेख जमा न कर पाने वाले सैकड़ों किसान योजना का लाभ पाने से वंचित रह गए थे। उनकी मांग पर शिकायत पोर्टल को पुनरू खोल दिया गया है। जिला कृषि अधिकारी कार्यालय से बताया कि पात्र किसान लाभ पाने के लिए दस मार्च तक पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करा सकते हैं। दूसरे माध्यम से शिकायत करने वालों के आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।

