एकात्म मानववाद के प्रणेता रहे पं. दीनदयाल
https://www.shirazehind.com/2018/02/blog-post_112.html
जौनपुर। पं. दीनदयाल उपाध्याय तपस्वी राजनेता व यशस्वी चितक रहे। एकात्म मानवावाद के प्रणेता श्री उपाध्याय के चितन के मूल में
राष्ट्र कल्याण, लोक मंगल व समाज के अंतिम पायदान पर खड़े दरिद्रनारायण का
कल्याण समाहित है। उक्त बातें नगर विकास राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने
रविवार को कही। वे भाजपा की नगर इकाई द्वारा खरका कालोनी स्थित पं.दीनदयाल
उपाध्याय उद्यान में स्व.उपाध्याय की पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा
में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।
पूर्व विधायक सुरेंद्र प्रताप सिंह ने उन्हें कुशल संगठनकर्ता व सादगी का पर्याय बताते हुए कहा कि भारत की सनातन विचार धारा को युगानुकूल रूप से प्रस्तुत करते हुए देश को एकात्म मानववाद की प्रगतिशील विचारधारा को देने वाले युगपुरुष रहे।
पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक सिंह ने श्री उपाध्याय के साथ बिताए हुए संस्मरणों को साझा करते हुए उन्हें महान विभूति बताया। पूर्व जिलाध्यक्ष ईश्वर देव सिंह ने कहा कि वह प्रखर विचारक रहे।
श्रद्धांजलि सभा में नीरज सिंह , विनय सिंह , शशि मौर्या, श्याम मोहन अग्रवाल, नगर अध्यक्ष आशीष गुप्त, आशू, अमित श्रीवास्तव आदि ने विचार व्यक्त किए। संचालन सुरेंद्र जायसवाल व धन्यवाद ज्ञापन राजेश गुप्ता ने किया। इस मौके पर अनीता सिद्धार्थ, किरन मिश्रा, नीतू सिंह , बच्चा भइया, मनीष सेठी, अंजना श्रीवस्तव, पर¨वद चौहान आदि मौजूद रहे।