चोरों ने एक दर्जन बकरियां चुराई
https://www.shirazehind.com/2018/02/blog-post_114.html
जफराबाद।
स्थानीय कस्बे के पूर्वी छोर पर स्थित मोहल्ला काजी अहमदनूर में गुरूवार
की रात चोरों ने एक बकरी फार्म से एक दर्जन जमुना पारी नश्ल की बकरियों पर
हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी होने पर पुलिस मामले की जॉच कर रही है।
बताया जाता है कि जफराबाद कस्बे के मोहल्ला शेखवाड़ा निवासी अब्दुल गफ्फार
कुरैशी का मोहल्ला काजीअहमदनूर में निजी बकरी व पोल्ट्री फार्म है। गुरूवार
की शाम गफ्फार ने सभी बकरियों कों चारा आदि खिलाने के बाद ताला बन्द कर घर
चले आये। चोरों ने रात में बकरी व पोल्ट्री फार्म का ताला तोड़कर एक दर्जन
जमुना पारी नश्ल की बकरियां पिकअप वाहन पर उठा ले गये। भुक्त भोगी अब्दुल
गफ्फार कुरैशी के अनुसार सभी बकरियां जमुना पारी नश्ल की थी। चोरी हुई
बकरियों की कीमत लगभग एक लाख तक बतायी जा रही है।

