डिजिटल भुगतान सिस्टम से भारत होगा विकसित राष्ट्र : प्रदीप कुमार मिश्रा
https://www.shirazehind.com/2018/02/blog-post_925.html
जौनपुर। राजा श्रीकृष्ण दत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय जौनपुर क्रीडा
मैदान पर चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के पांचवे दिन आज
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी प्रदीप कुमार मिश्रा रहे शुभारम्भ
मा सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया । उन्होंने उपस्थित
शिविरार्थियों को डिजिटल अभियान के बारे में विस्तार से बताया उन्होंने
कहा कि विकसित राष्ट्र की कल्पना तभी हो सकती है जब सभी लोग डिजिटल भुगतान
सिस्टम अपनाएंगे। श्री मिश्रा ने कहा कि डिजिटल लेनदेन होने से कालाधन और
भ्रष्टाचार समाप्त होगा ।इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को डिजिटल प्रणाली अपनाने
की जरूरत है और इस काम के लिए सभी का सहयोग जरूरी है डिजिटल इकोनॉमी से
भ्रष्टाचार पर रोक लगाई जा सकती है
पत्रकारिता विभाग के
विभागाध्यक्ष सुधाकर शुक्ला ने कहां की डिजिटल बनो, टेक्नोलॉजी के साथ आगे
बढ़ो ,भ्रष्टाचारी काला धन रखने वालों को नकेल कसो इससे देश में आर्थिक रुप
से व्याप्त भ्रष्टाचार में शत प्रतिशत कमी आएगी और अपना देश एक सशक्त
मजबूत आर्थिक संपन्न भारत बन सकता है
वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी
सेवायोजन डॉक्टर संतोष कुमार पांडे ने कहा कि आज की तारीख में हम जान
अनजाने सभी तरह के टैक्स देते हैं रोड टैक्स देते हैं लेकिन यह टेक्स सरकार
तक नहीं पहुंच पाता है इसलिए लेस कैश पर ध्यान देना होगा लेस कैश पर ध्यान
देना होगा
इसके पूर्व शिविरार्थियों ने कैशलेस अभियान पर जन
जागरूकता रैली निकाली ।मीरपुर के ग्राम प्रधान जयशंकर बिंद ने हरी झंडी
दिखाकर रैली को रवाना किया मुख्य मार्गो से होते हुए रैली चयनित ग्राम
विशेश्वर पुर और मीरपुर में गई इस दौरान शिविरार्थी नारे लगाते हुए चल रहे
थे उनके हाथ में स्लोगन लिखे हुए तख्तियां भी थी जिसमें लिखा था अनेक भाषा
अनेक भेज भारत बनेगा कैशलेस देश डिजिटल पेमेंट बेटर टुमारो डेवलपमेंट गांव
में पहुंचकर ग्राम वासियों को ATM कार्ड स्वाइप कार्ड से अधिक से अधिक
लेनदेन करने की बारे में शिविरार्थियों ने बताया और उन्हें जागरूक किया
ल क्ष्य गीत गरिमा यादव और प्रियंका तथा तथा स्वागत गीत आरजू व खुशबू ने
प्रस्तुत किया कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर रागनी राय
ने किया इस अवसर पर डॉक्टर गुरु भजन कृष्ण द्विवेदी वरिष्ठ लिपिक संजय
कुमार सिंह अनिल यादव संतोष शुक्ला राम दरस ओमप्रकाश विजय यादव एवं मनोज
बेरिया सहित अन्य लोगों मौजूद रहे मोदी

