सम्पूर्ण समाधान दिवस में शिकायती प्रार्थना पत्रों में का मौके पर निस्तारण

जौनपुर।  जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी की अध्यक्षता में बदलापुर तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर 122 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें 15 का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष प्रार्थना पत्रों को सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को उपलब्ध कराते हुए निर्देशित किया गया कि तीन दिन के अन्दर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करे। जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी नगरपालिका बदलापुर कृष्णचन्द्र को समय से न आने पर अनुपस्थित करते हुए एक दिन का वेतन रोकने का आदेश दिया। अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी से शिकायत किया कि तहसील में पानी एवं शौचालय की व्यवस्था ठीक नही है जिसपर जिलाधिकारी ने जल्द से जल्द तहसील में आर0ओ लगाकर पानी की समस्या को दूर करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर जिलाधिकारी ने 29 जिलास्तरीय अधिकारियों को गावं आवटित करते हुए निर्देशित किया कि गावों मंें जाकर शौचालयो का स्थलीय निरीक्षण करे और उसकी गुणवत्ता को जाॅचें अगर किसी भी प्रकार की कमी पायी जाती है तो तुरन्त रिर्पोट करे। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि सभी अधिकारी गांव में जाकर ये देखे कि शौचालय पूर्ण रूप से बने हुए हो अथवा नही इसकी 10 फोटो हमे भेजे। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक के.के चैधरी ,सीडीओ आलोक सिंह, सीएमओ ओपी सिंह, पी.डी. पीके राय, डीडीओ दयाराम, उप जिलाधिकारी विजय कुमार तिवारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी दिग्विजय सिंह, अधि.अभि. लोक निर्माण विभाग के.जी सारश्वत , जिला गन्ना अधिकारी हुडा सिद्दीकी, जिला सेवायोजन अधिकारी राजीव कुमार सिंह, आरईएस मायाराम वर्मा, डीएसओ अजय प्रताप सिंह सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related

news 5640534222916311666

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item